नई बीट प्रणाली में खंडेला के कांस्टेबल बनवारीलाल का चयन:सीकर एसपी ऑफिस ने जारी किए आदेश, थाने में मिला बेहतर काम
नई बीट प्रणाली में खंडेला के कांस्टेबल बनवारीलाल का चयन:सीकर एसपी ऑफिस ने जारी किए आदेश, थाने में मिला बेहतर काम
खंडेला : नई बीट प्रणाली के तहत बेहतर काम करने पर खंडेला थाने में तैनात कांस्टेबल बनवारीलाल का चयन किया गया है। सीकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 28 नवंबर को आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पत्र के अनुसार, जिले में बीट कांस्टेबलों के काम की समीक्षा की गई थी। इसमें खंडेला थाने के कांस्टेबल बनवारीलाल का कार्य अन्य पुलिसकर्मियों की तुलना में बेहतर पाया गया। आदेश के मुताबिक, कांस्टेबल बनवारीलाल को 30 नवंबर को सुबह 9 बजे जयपुर में उप महानिरीक्षक पुलिस, अपराध शाखा के समक्ष प्रथम वर्दी में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें निर्धारित समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579590
