सीकर में बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू:30 नवंबर तक पेंडिंग ड्यूज और शपथ पत्र जमा कराने होंगे, रविवार को भी खुला रहेगा ऑफिस
सीकर में बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू:30 नवंबर तक पेंडिंग ड्यूज और शपथ पत्र जमा कराने होंगे, रविवार को भी खुला रहेगा ऑफिस
सीकर : सीकर अभिभाषक संघ के वर्ष 2026–2027 के प्रस्तावित चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति ने वकीलों को राहत दी है। समिति ने बकाया शुल्क जमा करवाने और वन बार-वन वोट का शपथ पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी है।
शनिवार को अभिभाषक संघ सीकर की चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में वकीलों की ओर से बकाया जमा करवाने की टाइम लिमिट बढ़ाने के आवेदन पर विचार-विमर्श के बाद बकाया राशि और शपथ पत्र जमा करवाने की अवधि 2 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
30 नवंबर तक शपथ-पत्र जमा करा सकेंगे
चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा तथा सहायक चुनाव अधिकारी सागर मल धायल और जगदीश भारती ने बताया कि 11 दिसंबर 2026 को होने वाले चुनाव के लिए वकीलों को 30 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपना समस्त बकाया जमा करना होगा और ‘वन बार-वन वोट’ का शपथ पत्र देना होगा। निर्धारित समय तक बकाया जमा कराने और शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर ही वकील वोट डाल सकेंगे।
वकीलों की सुविधा के लिए बकाया शुल्क और शपथ पत्र जमा कराने के लिए बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यालय रविवार को अवकाश के दिन भी खुला रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579590

