[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लद्दाख की सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक चलाकर पैंगोंग झील जाते दिखे राहुल गांधी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लद्दाख की सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक चलाकर पैंगोंग झील जाते दिखे राहुल गांधी

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी शनिवार की सुबह लद्दाख में स्पोर्ट्स बाइक चलाते दिखे हैं। अपने बाइक राइडर लुक से उन्होंने लोगों को चौंकाया है। लद्दाख के दुर्गम रास्तों से होकर जाने वाली बाइक रैली में हिस्सा लेकर उन्होंने अपना दमखम दिखाया है।
राहुल गांधी ने अपने इस्टग्राम अकाउंट से बाइक चलाते हुए अपनी फोटो पोस्ट की है। इसमें दिख रहा है कि वे हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे हैं। अपनी इंस्टा पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मैं पैंगोंग झील के रास्ते में हूं, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख के अपने दौरे पर हैं। वह गुरुवार को लद्दाख पहुंचे थे। शुक्रवार को वह लद्दाख के एक फुटबॉल मैदान में स्थानीय लोगों के साथ बैठकर फुटबॉल मैच देखते हुए मीडिया के सामने आए थे। यहां बच्चों और युवाओं से बातचीत करते दिखे थे।

इसलिए राहुल गांधी गए हैं लद्दाख

लद्दाख एक समय में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी कई बार लद्दाख गये थे। कहा जाता है कि लद्दाख राजीव गांधी की पसंदीदा जगहों में से एक थी। 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती है। ऐसे में राहुल इस दिन लद्दाख में ही अपने पिता को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही वह पिता से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करेंगे।

दूसरी ओर पिछले दिनों लोकसभा में जब अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा की थी तब भाजपा के एक सांसद ने उनसे लद्दाख नहीं जाने को लेकर सवाल उठाया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वे लद्दाख भी जाएंगे। इसके फौरन बाद ही राहुल का लद्दाख जाने का कार्यक्रम शुरु हुआ है। वह एक सप्ताह के लिए राहुल लद्दाख गए हैं, 25 अगस्त तक राहुल यहां रहेंगे।
लद्दाख से पैंगोंग झील जाने के बाद वे अपने इस प्रवास के दौरान कारगील भी जाएंगे जहां स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी लद्दाख में कांग्रेस की खोई हुई पकड़ को वापस पाना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वह लद्दाख में कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करना चाहते हैं, इसलिए लद्दाख का दौरा कर रहे हैं।

इन दिनों लगातार मीडिया में बने हुए हैं राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल से लोकसभा सांसद राहुल गांधी इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वे आए दिन अपने बयानों, आम लोगों से मुलाकातों और अपनी यात्राओं को लोग सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक में सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल के दिनों में वे ट्रक ड्राईवर के साथ भारत से लेकर अमेरिका तक में यात्रा कर चुके हैं। किसान महिलाओं के साथ धान के खेत में धान की रोपनी कर चुके हैं। दिल्ली में बाइक मेकेनिक के साथ बैठकर उसके काम को करीब से देख चुके हैं। महिला किसानों को अपने घर पर खाने का आमंत्रण देकर बुला चुका हैं। दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेताओं के बीच पहुंच चुके हैं। बीते 14 अगस्त को सब्जी विक्रेता रामेश्वर को अपने घर बुलाकर अपने हाथों खाना परोस कर खिला चुके हैं। इन सब गतिविधियों ने राहुल को सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय बनाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet