[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंगरपुर : दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद का कुवैत से वीडियो वायरल, इस्लाम अपनाने के पीछे की वजह ससुर और पति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiडूंगरपुरराजस्थानराज्य

डूंगरपुर : दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद का कुवैत से वीडियो वायरल, इस्लाम अपनाने के पीछे की वजह ससुर और पति

इस्लाम कबूल करने वाली दीपिका पाटीदार से नाजिरा सैयद बनी दो बच्चों की मां का कुवैत से एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद बता रही है कि इस्लाम अपनाने के पीछे वजह ससुर और पति थे।

डूंगरपुर : राजस्थान के डूंगरपुर में दीपिका का मामला सामने आया था। अपने 2 मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ कुवैत चली गई थी। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद दीपिका अब नजीरा बन गई है। दीपिका उर्फ नजीरा का एक टिकटोक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इस्लाम कबूलने का जिक्र किया है। वीडियो में दीपिका ने अपने ससुराल के लोगों पर टॉर्चर करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र के भेमई निवासी दीपिका पाटीदार उर्फ नजीरा के पति ने 13 जुलाई को चितरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दीपिका अपने 2 बच्चों को छोड़कर गुजरात के हिम्मतनगर नवाघरा निवासी इरफान हैदर के साथ कुवैत भाग गई। इसका पता ससुराल और गांव के लोगों को चला तो वे एसपी ऑफिस पहुंचे। दीपिका का ब्रेन वॉश कर उसका धर्म परिवर्तन करवाने के भी आरोप लगाए। इस मामले में अब दीपिका पाटीदार उर्फ नजीरा का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 4.59 मिनट का है।

खुद को दीपिका उर्फ नजीरा कहा
वीडियो में दीपिका ने मुस्लिम समाज के अभिवादन सलाम वालेकुम से शुरुआत की है। इसमें दीपिका ने खुद दीपिका उर्फ नजीरा नाम कहकर बोला। दीपिका ने कहा- मैं ये कहना चाहती हूं कि मेरे घर छोड़ने के पीछे मैं वहां बहुत परेशान थी। मेरे साथ 10 सालों से क्या-क्या हो रहा था। बच्चों के कारण बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन ये बर्दाश्त नहीं हुआ, तब ये कदम उठाया है। मैं यहां तक आई हूं। मेरे यहां आने के पीछे किसी का कोई हाथ नहीं है। मैं अपनी मर्जी से आई हूं। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है। सबकुछ मैंने अपनी मर्जी से किया है। मुझसे किसी ने कोई जबदस्ती नहीं की है। मैं बहुत परेशान हो गई थी।

ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
दीपिका उर्फ नजीरा ने वीडियो में अपने ससुराल के लोगों और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए है। वीडियो में दीपिका उर्फ नजीरा ने ससुर पर गलत हरकते करने, छेड़छाड़ करने, रात के समय उसके घर का दरवाजा खटखटाने और गलत टच करने जैसे कई आरोप लगाए हैं। दीपिका उर्फ नजीरा ने कहा- मुझे ससुर की इन सभी हरकतों को लेकर पति मुकेश पाटीदार, पिता और परिवार के लोगों को कई बार बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पति ने भी जब उसका साथ नहीं दिया और परेशान हो गई तो मैंने 7 बार सुसाइड करने का प्रयास किया। पिता ने मुझे कई बार समझाया। इससे 2 से 3 दिन सब ठीक रहने के बाद फिर से वही हरकतें शुरू कर देते। इससे परेशान हो गई थी।

दीपिका उर्फ नजीरा के गायब होने के बाद पति ने 13 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दीपिका उर्फ नजीरा के गायब होने के बाद पति ने 13 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पति के साथ नहीं थे सही रिलेशन
वीडियो में दीपिका उर्फ नजीरा ने कहा- पति मुकेश को कई बार मुंबई होटल पर अपने साथ ले जाने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। पति ने मुंबई में साथ नहीं लाने और मर जाने तक की धमकी दी। इससे मैं और अधिक परेशान हो गई। पति के साथ मेरे पत्नी जैसे रिलेशन भी नहीं थे। इन सब वजहों से परेशान होकर मैंने घर छोड़ने का मन बना लिया।

दीपिका उर्फ नजीरा की फोटो बुर्के में शेयर होने के बाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर दीपिका को वापस लाने की मांग की थी।
दीपिका उर्फ नजीरा की फोटो बुर्के में शेयर होने के बाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर दीपिका को वापस लाने की मांग की थी।

कुवैत में भी कई लोग फोन कर देते हैं धमकियां
वीडियो में दीपिका ने उसे फोन पर धमकियां मिलने की बात भी कही है। उसने कहा- जब ससुराल वाले मुझे परेशान करते थे तब गांव और समाज के लोग कहां थे। उस समय मेरी मदद के लिए कोई नहीं आया। अभी समाज के लोग कुवैत में भी फोन कर धमकियां देते हैं। बाहर कहीं मिल गई तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे, मार देंगे। रोज ऐसे फोन कर धमकियां देते हैं। मैं इससे परेशान हो गई हूं। मेरे साथ गलत हो रहा था। इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। मुझे मेरे बच्चे मेरी जान से भी प्यारे हैं। बस इतना ही कहना चाहूंगी। अब मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे भी मीडिया के सामने बोलने का मौका दो। मुझे भी बयान देने का मौका दो और हमें परेशान न करें। मेरी फैमिली को टॉर्चर न किया जाए और किसी ने किया है तो मैंने किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77