[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई दिल्ली : भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक, 16 को बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नई दिल्ली : भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक, 16 को बैठक

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक, 16 को बैठक

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक होगा। हालांकि यात्रा शुरू होने की तारीख नहीं बताई गई है लेकिन पीटीआई ने महाराष्ट्र कांग्रेस के तमाम नेताओं के हवाले से कहा है कि दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा की पूरी योजना बन गई है। 16 अगस्त को इस संबंध में बैठक बुलाई गई है।

भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण को कन्याकुमारी से कश्मीर तक जबरदस्त समर्थन मिला था। उसी समय कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि यात्रा का दूसरा चरण जल्द ही शुरू होगा। उसके बाद और यात्राओं की भी घोषणा हुई थी।

पीटीआई के मुताबिक महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में यात्रा की तैयारियों के तहत राज्य की हर लोकसभा सीट के लिए 48 पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक छह दिनों के भीतर जमीनी हालात के बारे में रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद 16 अगस्त को कोर कमेटी की बैठक होगी।
पटोले ने बताया कि वो पूर्वी विदर्भ में यात्रा का नेतृत्व करेंगे, मुंबई में वर्षा गायकवाड़, पश्चिम विदर्भ में विजय वडेट्टीवार, उत्तर महाराष्ट्र में बालासाहेब थोराट, मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण और पश्चिम महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण इसका नेतृत्व करेंगे। इसके बाद सभी नेता एक साथ कोंकण जाएंगे। पटोले ने कहा कि पदयात्रा के बाद एक यात्रा बस निकाली जाएगी।
पीटीआई के मुताबिक इससे एक दिन पहले गुजरात कांग्रेस ने कहा था कि उसने राहुल गांधी को गुजरात से अपनी यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने के लिए आमंत्रित किया है। गुजरात में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने कहा, “हमने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू करने का निमंत्रण दिया है, जो महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है। दूसरा चरण राज्य से शुरू होना चाहिए।” 

उन्होंने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण में इस बार भारत के दक्षिण और उत्तर के बीच के राज्यों को कवर करने के बाद इस बार पूर्व से पश्चिम तक के राज्यों को कवर करने की संभावना है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण सितंबर 2022 में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म हुआ था। पदयात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया। यात्रा खत्म होने के दो महीने बाद, राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी’ उपनाम वाली टिप्पणी पर मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया और दो साल जेल की सजा सुनाई गई। दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में भी अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते उनकी सजा पर रोक लगा दी और सोमवार को उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में बहाल कर दिया गया।

बहरहाल, भाजपा उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विफल बताया और कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस भी उसी ओर बढ़ रही है। यात्रा बीतने के बाद, उन राज्यों के विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। क्या महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी उसी उदाहरण का अनुसरण करना चाहते हैं? कांग्रेस पदयात्रा कर रही है क्योंकि उनका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। वे कोंकण क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां उद्धव ठाकरे की पार्टी की कुछ उपस्थिति है। यह स्पष्ट है कि महाविकास अघाड़ी केवल कागज पर मौजूद है।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet