झुंझुनूं : सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध होंगे ऋण
सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध होंगे ऋण
झुंझुनूं : राज. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के तहत राष्ट्रीय अनसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (केवल अनुसूचित जाति), राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम (सभी वर्ग के 40 प्रतिशत विकलांग), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम केवल सफाई कर्मचारी एवं राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (केवल अन्य पिछड़ा वर्ग), के तहत अलग-अलग श्रेणी के पात्र व्यक्तियों को सस्ती ब्याज दरों पर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवायें जायेंगें।
परियोजना प्रबंधक मो. अशफाक खान ने बताया कि संबंधित निगम में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार ही आवेदन करें। स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन अनुजा निगम पोर्टल पर ऋणी स्वयं की एस.एस.ओ आई-डी या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी ऑनलाईन किया जा सकता है।
पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार अनुदान भी देय होगा। ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथी 30 अगस्त रहेगी है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय अनुजा निगम ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ भवन झुन्झुनूं से सम्पर्क कर सकते है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040042


