[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : परीक्षा पास करने पर ही पढ़ा पाएंगे इग्लिंश स्कूल में:30 अंकों की होगी परीक्षा, पास होने के लिए चाहिए 12 नंबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : परीक्षा पास करने पर ही पढ़ा पाएंगे इग्लिंश स्कूल में:30 अंकों की होगी परीक्षा, पास होने के लिए चाहिए 12 नंबर

परीक्षा पास करने पर ही पढ़ा पाएंगे इग्लिंश स्कूल में:30 अंकों की होगी परीक्षा, पास होने के लिए चाहिए 12 नंबर

झुंझुनूं : राजकीय विद्यालयों से राजकीय महात्मा गांधी इग्लिश मीडियम स्कूल में पदस्थापित होने को इच्छुक शिक्षकों अब परीक्षा पास करनी होगी।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही वह इग्लिश मीडियम में पढ़ा पाएंगे। प्राचार्य से लेकर अध्यापक लेवल तृतीय के चयन को लेकर साठ सवालों का प्रश्न पत्र आएगा। जिसके 30 अंक होंगे। शिक्षकों को पास होने के लिए 12 अंक प्राप्त करने होंगे।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पद स्थापन को लेकर चयन प्रक्रिया का आधार लिखित परीक्षा किया है।

ऐसे में राजकीय विद्यालयों से राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थापित होने के इच्छुक शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वहां प्रतिनियुक्ति मिल पाएगी। इसमें प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय शामिल होंगे।

ऐसे रहेगा अंकों का निर्धारण

आदेश के अनुसार परीक्षा में अधिकतम अंक तीस होंगे, जबकि प्रश्नों की संख्या 60 रहेगी। साठ मिनट की अवधि में उक्त प्रश्न पत्र हल करना होगा। न्यूनतम पासिंग स्कोर 12 रहेगा। प्रश्न पत्र बहुविकल्पी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर अथवा एक से अधिक पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

आवेदक कार्मिक की परीक्षा उसके वर्तमान पदस्थापन स्थान से संबंधित जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ली जाएगी, जिसकी सूचना पृथक से दे दी जाएगी। हालांकि पास होने के बाद भी शिक्षक पदस्थापित होने के पात्र नहीं होंगे। इसका निर्धारण रिक्त पदों की संख्या और आवश्यकतानुसार होगा।

यह रहेगा पाठ्यक्रम

परीक्षा को लेकर पाठ्यक्रम का निर्धारण भी किया गया है। जिसके अनुसार प्राचार्य पद के लिए अंग्रेजी विषय दक्षता संबंधी माध्यमिक स्तर के पचास प्रश्न, नेतृत्व एवं प्रशासन के पांच व विभागीय योजनाओं के पांच प्रश्न होंगे। व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय के लिए अंग्रेजी विषय दक्षता संबंधी माध्यमिक स्तर के पचास प्रश्न व विभागीय योजनाएं के दस प्रश्न होंगे। परीक्षा की संभावित तिथि दस अगस्त है। परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के लिए आवेदक को कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।

आदेश आए है, तिथि तय नहीं हुई है

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक झुंझुनूं सुभाष ढ़ाका ने बताया कि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पद स्थापन को लेकर निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने दिशा निर्देश जारी किए है। लिखित परीक्षा होगी। लेकिन अभी तिथि तय नहीं हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet