[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में दो दिन से बारिश जारी,सड़कों पर जलभराव:नालों की सफाई नहीं होने से मुख्य बाजार में भरा पानी, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में दो दिन से बारिश जारी,सड़कों पर जलभराव:नालों की सफाई नहीं होने से मुख्य बाजार में भरा पानी, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सिंघाना में दो दिन से बारिश जारी,सड़कों पर जलभराव:नालों की सफाई नहीं होने से मुख्य बाजार में भरा पानी, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में लगातार दो दिन से बरसात का दौर जारी है। तेज बारिश से कस्बे की सड़कें जलमग्न हो गई। मुख्य सड़कों पर जमा पानी राहगीरों के लिए परेशानी बन रहा है। बरसात में आए दिन सड़क पर जमा होने वाले पानी के चलते व्यापारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने बताया कि सिंघाना कस्बे का पानी नालियों से होते हुए खेतड़ी रोड पर बनी नदी में गिरता है, लेकिन पंचायत की ओर से नालियों की सही तरीके से सफाई नहीं करवाए जाने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर आ जाता है। बरसात में आए दिन यहां सड़क पर पानी जमा हो जाता है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हल्की बरसात होने पर ही यहां भारी मात्रा में पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण पानी दुकानों में घुस रहा है।

व्यापारियों ने बताया कि बरसात के मौसम से पहले ही ग्राम पंचायत में कस्बे के नालों की सफाई को लेकर अवगत करवाया गया था, लेकिन पंचायत की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से अब सड़क पर जमा होने वाला बरसात का पानी नासूर बन रहा है। कस्बे के ऊपरी हिस्से से आने वाला बरसात का पानी आगे नहीं जाकर यहीं ठहर जाता है। पानी का ठहराव होने के कारण पानी सड़क पर कई दूर में एकत्रित हो जाता है, जिससे आमजन का निकलना मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन पानी के जमा होने से यहां बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पानी की निकासी को लेकर कई बार ग्राम पंचायत, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन आज तक उसका कोई समाधान नहीं किया गया। सड़क पर एकत्रित पानी को सूखने में काफी दिन लग जाते है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही प्रशासन की तरफ से कोई समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77