[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : झुंझुनू जिले के मनसा माता की पहाड़ियों में फिर बड़ा हादसा:मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : झुंझुनू जिले के मनसा माता की पहाड़ियों में फिर बड़ा हादसा:मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी

झुंझुनू जिले के मनसा माता की पहाड़ियों में फिर बड़ा हादसा:मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के खोह में स्थित मनसा माता के दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने सूचना पर पचलंगी तथा उदयपुरवाटी की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को उदयपुरवाटी तथा पौंख पीएचसी मैं पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घायल मगन कंवर ने बताया कि बहादुर सिंह की ढाणी भुदोली तहसील नीमकाथाना से 12 लोग एक ही परिवार के गाड़ी में सवार होकर मनसा माता के दर्शन करने आए थे। दर्शन कर वापस लौटने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे मगन कंवर पत्नी सुगन सिंह उम्र 60 वर्ष बहादुर सिंह की ढाणी भुदोली नीमकाथाना, परी पुत्री जोगेंद्र सिंह उम्र 8 वर्ष, गुड्डी कंवर पत्नी विजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष को 108 एंबुलेंस की सहायता से उदयपुरवाटी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 13 लोग घायल हो गए।
जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 13 लोग घायल हो गए।

जिनका चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार के बाद मगन कंवर, गुड्डी कंवर को डॉक्टर की टीम ने गंभीर घायल होने पर सीकर रेफर कर दिया गया। साथ ही अन्य 9 गाड़ी में सवार घायलों को पौंख अस्पताल में 108 एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया। जहां से घायलों को नीमकाथाना रेफर करने की सूचना मिल रही है। घायलों में 4 बच्चे तथा 8 बड़े श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। गनीमत यह रही कि सभी वर्तमान में सकुशल हैं इस दौरान सूचना पर एसडीम राम सिंह राजावत, नायब तहसीलदार विजेंद्र सिंह, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश भूपेश, गिरदावर हरिराम, कॉन्स्टेबल सुगन सिंह, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा घायलों का जायजा लिया।

हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल थे।
हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल थे।

मनसा माता की पहाड़ियों में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने की सूचना मिली थी। जिनका मौके पर पहुंचकर इलाज करवाया। जिनमें तीन को उदयपुरवाटी सीएससी एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया, अन्य 9 घायलों को पौख सीएससी में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22