[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Swati Maliwal : मणिपुर दौरे के लिए रवाना हुईं स्वाति मालिवाल, राज्य सरकार ने नहीं दी थी अनुमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीमणिपुरराज्य

Swati Maliwal : मणिपुर दौरे के लिए रवाना हुईं स्वाति मालिवाल, राज्य सरकार ने नहीं दी थी अनुमति

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मणिपुर के लिए निकल चुकी हैं। उन्होंने सीएम एन बिरेन सिंह से मिलने का समय मांगा है।

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मणिपुर के लिए निकल चुकी हैं। उन्होंने सीएम एन बिरेन सिंह से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि मणिपुर सरकार ने यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने के लिये राज्य की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी।

स्वाति मालीवाल ने किया कि सोशल मीडिया पर भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद मणिपुर सरकार ने उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा स्थगित करने के लिए कहा।डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य सरकार ने उनसे अपना दौरा स्थगित करने के लिए कहा क्योंकि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।

मालीवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मैंने मणिपुर सरकार को लिखा है कि मैं राज्य का दौरा करना चाहती हूं और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हूं। मुझे मणिपुर सरकार से एक पत्र मिला, जहां उन्होंने सुझाव दिया है कि मैं अपनी यात्रा स्थगित कर दूं क्योंकि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।’

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22