[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नागौर : छात्रा से अश्लील हरकतें और बातें करने वाला सरकारी टीचर गिरफ्तार, मानसिक तनाव झेल रही थी स्टूडेंट्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नागौरराजस्थानराज्य

नागौर : छात्रा से अश्लील हरकतें और बातें करने वाला सरकारी टीचर गिरफ्तार, मानसिक तनाव झेल रही थी स्टूडेंट्स

नागौर जिले में पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है। शिक्षक अपनी हवस मिटाने के लिए छात्रा को बार-बार प्रेरित करता था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

नागौर : राजस्थान में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। आए दिन सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार में जो मंत्री महिला अत्याचार के खिलाफ बोलता है, उसे बर्खास्त कर दिया जाता है। वहीं, सीएम अशोक गहलोत खुद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जमकर ढोल पीट रहे हैं और कहते हैं कि हमारी सरकार महिलाओं, गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पूरे राजस्थान में एक ही दिन ऐसा नहीं जाता, जहां पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, गैंगरेप, मारपीट जैसी घटना घटित न हो।

नागौर के सदर इलाके के प्रार्थी ने सदर थाने में रिपोर्ट दी, उसमें बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री ने स्कूल जाने से मना कर दिया और वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में भी रह रही थी। कई बार पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। जब उन्होंने प्यार से पूछा तो उसने दिल को जलाने वाली बात कह दी और कहा कि स्कूल के शिक्षक हरेंद्र उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और उसके साथ अश्लील हरकतें और फोन पर अश्लील बातें करता है और उसके वह गलत काम के लिए दबाव बना रहा है और मना करने पर फेल करने की भी धमकी दे रहा है।

वह पूरी तरीके से पढ़ाई से भी प्रभावित हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की। सरकारी स्कूल के शिक्षक हरेंद्र पुत्र सुगनाराम टांडी निवासी खडकाली हाल नागौर को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम गठित की और परिवादी ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री सरकारी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती है। वह पिछले चार-पांच दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी, जब उसे पूछा तो वह रोने लगी और कहा कि मैं आज के बाद कभी सपोर्ट नहीं जाऊंगी तो उसका कारण पूछा तो उसने कहा कि मेरी स्कूल का शिक्षक हरेंद्र खोपकर सुगनाराम जो एक अध्यापक है और जो तुझे परेशान करता है।

मेरे साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करता है, मेरे प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ करता है और स्कूल की छुट्टी होने के बाद मुझे स्कूल में क्लास रूम में रुकने को कहता है और घर आने के बाद वह मुझे फोन करके गलत काम करने का दबाव बनाता है। इस पर पुलिस ने धारा- 354 354A, 354 D और 9 (F), 10, 11/12 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी हरेंद्र पुत्र सुगनाराम टांडी निवासी जाति जाट निवासी खड़काली पुलिस थाना पांचौड़ी जिला हाल सेकेंड ग्रेड सरकारी शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22