[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-मंडावा : यमुना नहर पानी की मांग को लेकर जनसंपर्क जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंमंडावाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-मंडावा : यमुना नहर पानी की मांग को लेकर जनसंपर्क जारी

यमुना नहर पानी की मांग को लेकर जनसंपर्क जारी

झुंझुनूं-मंडावा : शेखावाटी क्षेत्र में यमुना नहर का पानी लाने को लेकर यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति शेखावाटी के तत्वावधान में मंडावा विधानसभा क्षेत्र के गांवो में शुक्रवार को तीसरे दिन भी जन चेतना यात्रा अभियान जारी रहा। यमुना जल आंदोलन समिति मंडावा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शिवकरण जानू, संयोजक चौधरी सहीराम एडवोकेट, उपाध्यक्ष विक्रम दूलड़ के नेतृत्व में हमीरी, सोनासर, बाजला, डाबड़ी, कंकड़ेऊ, अलसीसर, मलसीसर, गोखरी, भुदा का बास, जाबासर, टमकोर, ख्याली, बाडेट, कालियासर, झटावा, हरिपुरा, रामपुरा, धनूरी गांवो में जनसंपर्क करते हुए यमुना नहर का पानी शेखावाटी में लाने को लेकर चल रहे आंदोलन के लिए ग्रामीणों से सहयोग करने का आह्वान किया गया। संयोजक चौधरी सहीराम ने कहा कि 1 मई 1994 को यमुना जल के लिए केंद्र सरकार ने समझौता करवाया था लेकिन आज तक झुंझुनू की सीमा पर आने वाला पानी राजस्थान आज तक नहीं ले सका। जबकि 1981 क्यूसेक जल हमें 2003 से ही आवंटन हो गया था। राजनीतिक पार्टियों और सरकारों की लापरवाही के कारण हमें हमारा हक नहीं मिला।

उपाध्यक्ष विक्रम दुलड़ ने कहा कि 2025 में यमुना नहर का पानी देने का समझौता भी खत्म हो जाएगा ऐसे में अभी हमें यमुना का पानी नहीं मिला तो फिर कभी नहीं मिलेगा इसके लिए सबको संगठित होकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करना है और यह काम 2023 विधानसभा व 2024 लोकसभा चुनाव से पहले करवाना है इसके लिए चाहे हमें आर पार की लड़ाई लड़नी पड़े। इस दौरान विद्याधर ओलखा, महेंद्र बाबल, सुभाष डूडी, दीपक बाबल, सुभाष डूडी, प्रवीण सुंडा, राष्ट्रीय भाईचारा विकास पार्टी के अध्यक्ष विक्रम स्वामी, देवांशु चौधरी, गोविंद डूडी, प्रदीप मोगा, अभिषेक डारा, अनिल आबूसर, दीपक हंसासर आदि मौजूद रहे।

Related Articles