[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू : राजीविका के द्वारा एक दिवसीय बैंकर्स आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनू : राजीविका के द्वारा एक दिवसीय बैंकर्स आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

राजीविका के द्वारा एक दिवसीय बैंकर्स आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

झुंझुनू : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के तहत राजीविका द्वारा एक दिवसीय बैंकर्स आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को सुचना केन्द्र सभागार में हुआ। कार्यशाला अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ व जिला परियोजना प्रबन्धक रामनिवास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में एनआरपी दिक्षित एवं नवल किशोर सिंह ने राजीविका के स्वयं सहायता समूह के बचत खातो, क्रेडिट लिंकेज, ऑनलाइन ऋण आवेदन व वितरण प्रणाली, व्यक्तिगत ऋण एवं डिजिटल के माध्यम से बैंक द्वारा लाभान्वित करने हेतु सभी बैकर्स को राजीविका महिलाओं की हर सम्भव सहायता करेने के बारे में जानकारी दी। जिले के श्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों का चयन कर महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों को सुचारू रूप से सचांलन हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान करने का भी भरोसा दिलाया गया है। उनके द्वारा आरबीआई एवं नाबार्ड के माध्यम से जारी नियम, सर्कूलर अधिक के उपर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा सभी बैंक प्रबन्धक को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में अधिक से अधिक राजीविका कार्मिको के साथ समन्वय बनाकर बचत खाते एव ऋण वितरण के लिए निर्देशित किया।

कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबन्धक प्रतिनिधि पवन कड़वासरा, बी.आर.के.जी.बी. के सज्जन कुमार सिहाग, बैंक ऑफ बड़ोदा के अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबन्धक टीएस मीणा, एसबीआई के मुख्य प्रबन्धक पिन्टू एवं विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ शाखा प्रबन्धकों, सहायक शाखा प्रबन्धक, राजीविका के जिला कार्यालय से समस्त जिला प्रबंधक, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी,क्लस्टर फेडरेशन के पदाधिकारी, बैंक सखी सहित बैंकर्स एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला प्रबन्धक एफआई राजीविका जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। अन्त में जिला परियोजना प्रबन्धक राजीविका झुंझुनू ने सभी आगुन्तको को कार्यशाला में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22