[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य, लोग परेशान:बबाई में 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा कार्य, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंबबाईराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य, लोग परेशान:बबाई में 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा कार्य, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य, लोग परेशान:बबाई में 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा कार्य, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : खेतड़ी के बबाई में बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में छोड़ देने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बबाई से ढाणी निर्झरिया तक 89 लाख रुपए की लागत से करीब चार किलोमीटर डामरीकरण सडक का निर्माण कार्य होना था। जिसका खेतड़ी विधायक डॉ.जितेंद्र सिंह 11 नवम्बर को शिलान्यास कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन सड़क का कुछ हिस्सा वन विभाग की भूमि में आने के कारण वन विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया।

सड़क का निर्माण कार्य बंद होने से काम को अधर में ही छोड़ दिया गया। सड़क पर कंक्रीट व पत्थर पड़े होने के कारण अब राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार से मिलकर जल्द निर्माण कार्य करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन भूमि का सेटलमेंट नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार ने बताया कि सड़क की कुछ भूमि वन विभाग में हैं, जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है। निस्तारण होने के बाद सड़क डामरीकरण का कार्य करवाया जाएगा।

वहीं वन विभाग के रेंजर विजय कुमार फगेड़िया ने बताया कि वन विभाग की भूमि में बिना स्वीकृति के सड़क नहीं बनाई जा सकती है। इसके निर्माण कार्य में आ रही समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रयास कर भूमि की स्वीकृति करवानी चाहिए। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द ही सड़क नहीं बनाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्ण मल खटाणा, रामकुमार सिराधना, कमल स्वामी, सीताराम स्वामी, सत्यवीर उप सरपंच, कुलदीप सिराधना, संदीप, राजवीर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22