[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : सेफरागुवार के प्रकाश चंद के रूप में हुई नौरंगपुरा के मंदिर में मिले शव की शिनाख्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंबबाईराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : सेफरागुवार के प्रकाश चंद के रूप में हुई नौरंगपुरा के मंदिर में मिले शव की शिनाख्त

सेफरागुवार के प्रकाश चंद के रूप में हुई नौरंगपुरा के मंदिर में मिले शव की शिनाख्त

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : नौरंगपुरा के बूढ़ वाले बालाजी के पास तिबारे में तीन दिन पूर्व मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त सेफरागुवार के वार्ड नौ निवासी प्रकाश चन्द्र पुत्र पूरणमल रैगर के रूप में हुई है।

पुलिस थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि प्रकाश के छोटे भाई बुद्धराम ने उसकी पहचान की। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रकाश ईंट भट्टे पर पचेरी में मजदूरी करता था। वह गांव आया हुआ था। 14 जुलाई को सुबह खाना खाकर ईंट भट्टे पर जाने के लिए घर से निकला था।

अखबारों में समाचार पढ़ा व फोटो देखा तो भाई जैसा लगा। तब बबाई आकर जानकारी ली और उसके बैग व चप्पलों से उसकी पहचान की। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग की है। थानाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22