[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : मंत्री गुढ़ा से मिलीं निलंबित प्रधान माया गुर्जर:राजेंद्र सिंह बोले-वे सीधी सादी महिला, मेरी तरफ से जितनी मदद होगी करूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : मंत्री गुढ़ा से मिलीं निलंबित प्रधान माया गुर्जर:राजेंद्र सिंह बोले-वे सीधी सादी महिला, मेरी तरफ से जितनी मदद होगी करूंगा

मंत्री गुढ़ा से मिलीं निलंबित प्रधान माया गुर्जर:राजेंद्र सिंह बोले-वे सीधी सादी महिला, मेरी तरफ से जितनी मदद होगी करूंगा

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पंचायत समिति की निलंबित प्रधान माया गुर्जर ने रविवार को मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा से उनके गिरावड़ी फार्म पर मुलाकात की है। मंत्री गुढ़ा ने उनको पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भाजपा की टिकट पर जीतने के बाद 10 दिसंबर 2020 को भाजपा की टिकट पर ही उदयपुरवाटी पंचायत समिति की प्रधान चुनी गई थीं। 20 जनवरी 23 को सीकर एसीबी टीम ने प्रधान माया गुर्जर, उनके देवर भोलाराम गुर्जर व तत्कालीन बीडीओ बाबूलाल रैगर को गिरफ्तार कर लिया था।

एससीबी कोर्ट से एक माह बाद उनको 20 फरवरी को जमानत मिली थी। उस समय पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला था। भाजपा से जुड़े लोग एसीबी की कार्रवाई को मंत्री गुढ़ा के लोगों द्वारा करवाया गया षड्यंत्र बता रहे थे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त व शासन उप सचिव रेखा सामरिया ने 24 मई को प्रधान माया गुर्जर को निलंबित कर दिया। 20 जून को उप प्रधान लोकेश कंवर ने पंचायत समिति में प्रधान का पद ग्रहण कर लिया था। शनिवार को प्रधान पति रामनिवास गुर्जर की फोटो मंत्री गुढ़ा के साथ वायरल हुई थी। उनके साथ क्षेत्र के प्रमुख गुर्जर नेता ख्यालीराम गठेला व शीशराम खटाना भी थे।

माना जा रहा है कि गुर्जर नेता गठेला व खटाना की सलाह पर प्रधान पति की मुलाकात मंत्री गुढ़ा के साथ हुई है। रविवार को प्रधान माया गुर्जर की फोटो वायरल हो गई जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ मंत्री गुढ़ा के गिरावड़ी फार्म पर दिखाई दे रही हैं। भाजपा की प्रधान माया गुर्जर मंत्री गुढ़ा के गिरावड़ी स्थित फार्म पर जाने की चर्चा क्षेत्र में हैं।

क्या कहते हैं मंत्री गुढ़ा
प्रदेश सरकार में मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने बताया कि प्रधान सीधी-सादी महिला है। उनको प्रधान बनाते समय लोगों ने बर्बाद कर दिया। उसके बाद एसीबी की घटना के दौरान भी प्रधान के साथ बुरा हुआ। केस के मामले में प्रधान से मोटी रकम ले ली गई। प्रधान और उनके पति एक प्रकार से दया के पात्र हैं। उनके साथ बुरा करने की पराकाष्ठा हो गई। मेरे पास अब आई है, मेरे से जितनी हो सकेगी मदद करूंगा। प्रधान माया गुर्जर को लोगों ने आर्थिक रूप से बहुत लूटा है, मैं उनकी हर तरह से पूरी मदद करूंगा और मेरे प्रयास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ूगा।
राजेंद्रसिंह गुढ़ा, मंत्री, राजस्थान सरकार

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet