[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Besan Rava Dosa Recipe: घर पर साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं बेसन-रवा डोसा, जानें आसान विधि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
व्यंजनस्वास्थ्य

Besan Rava Dosa Recipe: घर पर साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं बेसन-रवा डोसा, जानें आसान विधि

Besan Rava Dosa Recipe: आज हम आपको बेसन-रवा डोसा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है। चलिए जान लेते हैं...

Besan Rava Dosa Recipe: डोसा एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वैसे तो डोसा कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन बेसन और रवा डोसा भी बेहद शानदार होता है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है।

इसलिए आज हम आपको बेसन-रवा डोसा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है। साथ ही इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और इसका स्वाद भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। चलिए जान लेते हैं बेसन-रवा डोसा की रेसिपी…

Besan Rava Dosa बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • बेसन- डेढ़ कप
  • रवा- 1/4 कप
  • चावल का आटा- 1/4 कप
  • अजवाइन- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • तेल- 1/2 कप
  • नमक- स्वादानुसार

Besan Rava Dosa बनाने की विधि

  • बेसन-रवा डोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लेना है।
  • अब इसमें बेसन डाल दें।
  • फिर इसमें रवा और चावल का आटा डालें और तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर लगभग 2 कप पानी डालकर घोल बनाएं।
  • अब इसे कुछ देर तक अच्छे से फेंट लें।
  • यहां ध्यान रखें कि इसमें गांठ ना पड़ें।
  • अब इस घोल को डोसे जैसे घोल की तरह तैयार कर लें।
  • फिर एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
  • तवे के गरम होने के बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों और अच्छे से फैला दें।
  • जैसे ही तवा गरम हो जाएं, तो इस पर डोसे का बैटर डालें और इसे हल्के हाथों से फैला दें।
  • इसके बाद डोसे को तब तक भून लें जब तक कि वह क्रिस्पी ना हो जाए।
  • फिर डोसे को पलट दें और उसे दूसरी ओर से भी क्रिस्पी और सुनहरा होने तक रोस्ट करें।
  • इसके बाद आपका स्वादिष्ट बेसन डोसा तैयार है।
  • अब आप इसी तरह सारे बैटर से डोसे तैयार करें।
  • फिर आप इसे नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखवाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet