झुंझुनूं : भाजपा नेता शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर संतो को किया नमन
भाजपा नेता शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर संतो को किया नमन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने अपने गुरु व संत जन को नमन कर पूजा अर्चना की। शर्मा ने अपने गुरु श्री संकट मोचन बालाजी धाम खांसोली चूरु पीठाधीश्वर नवरतन गिरी महाराज सहित समद तालाब स्थित बाबा शंकर दास महाराज, दादू द्वारा पीठाधीश्वर बगड़ महामंडलेश्वर अर्जुन दास महाराज, चंचल नाथ टीला पीठाधीश्वर ओम नाथ महाराज, विचार नाथ महाराज सहित झुंझुनूं विधानसभा के सभी प्रमुख मठों पर संत जनों को नमन कर पूजा अर्चना की। संत जनों को माला, शाल, श्रीफल व गुरु दक्षिणा भेंट के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौक़े पर उमाशंकर महामिया, विकास पुरोहित, राकेश सहल, अनिल जोशी, चंदा शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035977
