[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

GST : मोबाइल-फ्रिज सहित कई होम अप्लायंस सस्ते हुए:इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर लगने वाले GST पर सरकार ने 19% तक कटौती की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बिजनेसराज्य

GST : मोबाइल-फ्रिज सहित कई होम अप्लायंस सस्ते हुए:इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर लगने वाले GST पर सरकार ने 19% तक कटौती की

मोबाइल-फ्रिज सहित कई होम अप्लायंस सस्ते हुए:इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर लगने वाले GST पर सरकार ने 19% तक कटौती की

GST : मोबाइल, टीवी और रेफ्रिजरेटर सहित कई होम अप्लायंस आज से सस्ते हो गए हैं। वित्त मंत्रालय ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के 6 साल पूरे होने पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर GST में 19% तक की कटौती की है।

यानी जो लोग नया फोन या इलेक्ट्रिक सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें अब 3 से 19% तक टैक्स कम देना होगा और कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स की कीमत कम कर सकती हैं। वित्त मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से ऐसे प्रोडक्ट्स की लिस्ट जारी की है।

मोबाइल फोन पर सबसे ज्यादा 19.3% GST घटाया
GST की नई दर के मुताबिक, भारत सरकार ने मोबाइल फोन पर लगने वाले GST में 19.3% कटौती की है। पहले मोबाइल फोन खरीदने पर लोगों को 31.3% का GST देना होता था, लेकिन अब सिर्फ 12% GST देना होगा। वहीं, मोबाइल फोन मैनुफैक्चरर्स भी दाम में कटौती कर सकते हैं।

27 इंच या इससे कम साइज का टीवी होगा सस्ता
पहले किसी भी प्रकार के TV खरीदने पर लोगों को 31.3% GST देना पड़ता था। अब GST की नई दर के अनुसार, 27 इंच या इससे कम साइज का टीवी खरीदने पर अब 18% GST देना होगा।

वहीं, 32 इंच या इससे ऊपर के साइज के TV पर लगने वाले GST पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।खास बात ये है कि ज्यादातर कंपनियां कम से कम 32 इंच या इससे ऊपर के साइज के TV बनाती हैं। ऐसे में TV खरीदने पर लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

होम अप्लायंस पर GST में 13.3% की राहत
वित्त मंत्रालय के मुताबिक होम अप्लायंस जैसे- गीजर, पंखे, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, जूसर, वैक्यूम क्लीनर आदि इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स 13.3% की राहत दी गई है। इन प्रोडक्ट्स को खरीदने पर अब लोगों को 12% GST देना होगा। पहले इन प्रोडक्ट्स पर 31.3% GST देना होता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet