[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : ‘‘डॉक्टर्स डे’’ व सीए डे पर अलायन्स क्लबों द्वारा नवलगढ़ क्षेत्र के सभी चिकित्सकों व सीए का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : ‘‘डॉक्टर्स डे’’ व सीए डे पर अलायन्स क्लबों द्वारा नवलगढ़ क्षेत्र के सभी चिकित्सकों व सीए का सम्मान

‘‘डॉक्टर्स डे’’ व सीए डे पर अलायन्स क्लबों द्वारा नवलगढ़ क्षेत्र के सभी चिकित्सकों व सीए का सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : एक जूलाई को बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद राय की स्मृति में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में नवलगढ़ के सभी क्लब नवलगढ़ शहर के चिकित्सकों व सीए का अभूतपूर्व सम्मान किया गया। सबसे पहले जांगिड अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दयाषंकर जांगिड डॉ शिखरचंद जैन, डॉ मीनाक्षी जांगिड व डॉ मनीष जांगिड को आकर्षक मोमेंटो व पौधा व सुमन माला भेंटकर सम्मानित किया गया। मोमेंटो प्रांतीय सचिव राजेष कटेवा व पौधे वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ के सौजन्य से प्रदान किये गये।

इस अवसर पर पूर्व अंतराष्ट्रीय सचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा, प्रांतपाल जगदीष प्रसाद जांगिड, भारत स्काउट प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, समाजसेवी रामकुमार सिंह राठौड़, पीआरओ व पूर्व प्रांतपाल सुरेन्द्र ख्यालिया, महेष कुमार, राजेश पूनिया, रमाकांत सोनी व जांगिड अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा। उसके पश्चात डॉ अरूण कुमार शर्मा, डॉ कपिल गुप्ता विनायक अस्पताल की डॉ अंजू शर्मा आभा होस्पिटल की डॉ आभा गुप्ता व डॉ हेमंत गुप्ता, डॉ एम एल मोखरिया आसुतोष मोखरिया डॉ गणेष गुप्ता डॉ गिरिष गुप्ता, डॉ नितिन गुप्ता, डॉ बिजेन्द्र सिंह चौधरी, डॉ ज्योति चौधरी, जयपुरिया होस्पीटल के डॉ रामेश्वर, फिजियो थेरेपिस्ट निलोफर, डॉ अभिषेक डॉ प्रदीप सिंगोदिया, हरि होस्पीटल के डॉ राजेष सैनी डॉ दीपक खंडेलवाल डॉ कैलाष सैनी, डॉ अनिल पूनिया डॉ महेन्द्र जांगिड को सम्मानित किया गया।

राजकीय जिला अस्पताल मे पीएमओ डॉ सुरेष भास्कर व पूर्व पीएमओ डॉ नवल सैनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। उसके पश्चात बीसीएमओ डॉ गोपीचंद जाखड, डॉ अषोक चतुर्वेदी, डॉ मनोज शर्मा, डॉ दिनेष कुमार, डॉ संजीव कालेर डॉ सुधीर कुमार डॉ विजय असवाल, डॉ रोहित कुमार, डॉ किषोर कुमार शर्मा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संदीप चौधरी, डॉ जीतेन्द्र कुमार, डॉ सुभित सुमन, डॉ माया सैनी, डॉ नेहा चौधरी, डॉ दीपचंद जांगिड, डॉ मोनिका, डॉ सतवीर सिंह, डॉ योगेश आर्य, डॉ विजय कुमार, डॉ सुनिल कुमार सैनी, डॉ राजेष चाहर, डॉ अजीत सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ प्रहलाद सिंह, डॉ षिवकरण जाग्रत, डॉ महेन्द सबल, डॉ मो साजीद, डॉ पंकज रोयल डॉ सीपी ढाका, डॉ गौरव खोसला को माला प्रतीक चिंह व पौधा देकर सम्मान किया गया। डॉ सुरेष भास्कर ने क्लब को साधुवाद दिया और कहा कि इस प्रकार का सुंदर कार्यक्रम पहली बार हुआ है। इस अवसर पर डा विजय दलेला डॉ प्रदीप शेखावत, डॉ दीपेष कारीवाला, डॉ रामचन्द्र सैनी, डॉ ताराचंद सैनी, डॉ सत्येन्द्र सिंह, आदि दंतरोग विषेषज्ञों का सम्मान किया गया। इसके साथ साथ सीए दिवस के उपलक्ष में सीए जीतेन्द्र कुमार सीए सतेन्द्र मुरारका, सुमित भगेरिया का प्रतीक चिंह माला व पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ जांगिड ने बताया कि नवलगढ के सभी चिकित्सक सदभावों के साथ रहते है अपने अपने स्तर पर जनता की चिकित्सा कर रहे है आपने डॉक्टर्स डे पर सभी लोगो की उतम स्वास्थ्य की कामना की है स्वास्थ्य के लिये संतुलित भोजन व्यायाम मोटे अनाज का सेवन व नषे से दूर तथा समय समय पर अपनी जांच करवानी चाहिये। ज्ञात रहे करीब 25 वर्षो से लायंस क्लब व अलायंस द्वारा नवलगढ के सभी चिकित्सको का सम्मान किया जाता रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet