[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुर : शाह बोले- कन्हैयालाल हत्याकांड पर गहलोत झूठ बोलते हैं:हत्यारों को NIA ने पकड़ा; गहलोत का जवाब- दोनों हत्यारे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरराजस्थानराज्य

उदयपुर : शाह बोले- कन्हैयालाल हत्याकांड पर गहलोत झूठ बोलते हैं:हत्यारों को NIA ने पकड़ा; गहलोत का जवाब- दोनों हत्यारे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता

शाह बोले- कन्हैयालाल हत्याकांड पर गहलोत झूठ बोलते हैं:हत्यारों को NIA ने पकड़ा; गहलोत का जवाब- दोनों हत्यारे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता

उदयपुर : विधानसभा चुनाव अभियान को रफ्तार देने के लिए शुक्रवार को उदयपुर आए गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। उदयपुर की जनसभा में गृह मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार तो कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ना भी नहीं चाहती थी, उन्हें NIA ने पकड़ा। इस बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

गहलोत ने कहा कि कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को राजस्थान पुलिस ने 4 घंटे के अंदर पकड़ लिया था। घटना 28 जून की थी, जबकि एनआईए को इस मामले की जांच 2 जुलाई को सौंपी गई थी। गहलोत ने ट्वीट कर NIA को जांच सौंपने का ऑर्डर भी सार्वजनिक किया।

पहले पढ़िए, शाह ने क्या कहा था?
गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड पर भी गहलोत राजनीति कर रहे हैं। गहलोत हत्यारों को तो पकड़ना भी नहीं चाहते थे, एनआईए ने पकड़ा और गहलोत झूठ बोलते हैं कि कार्रवाई नहीं हुई। मैं डंके की चोट के साथ कहता हूं कि स्पेशल कोर्ट में सुनवाई की होती तो हत्यारे फांसी पर लटक चुके होते। यही नहीं, जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों की सुनवाई के लिए गहलोत सरकार के एडवोकेट जनरल के पास समय नहीं है।

हत्यारे भाजपा के कार्यकर्ता थे : गहलोत शाह के इस बयान पर गहलोत ने ट्वीट कर कहा- यह उम्मीद की जाती है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन आज उदयपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने जो किया वह एक गैर जिम्मेदाराना कार्य है।

गहलोत ने कहा कि ये दोनों हत्यारे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्हें ये जांच करवानी चाहिए कि इन दोनों के मददगार कौन भाजपा नेता थे जो इनके लिए पुलिस थानों में फोन करते थे। एक ओपन एंड शट केस में चार्जशीट फाइल होने में भी इतना अधिक समय क्यों लगा और इन्हें अब तक सजा क्यों नहीं हुई?

मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत का ट्वीट…

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet