[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-इस्लामपुर : टूटी सड़क से हुई परेशानी का मुद्दा उठा:6 करोड़ रुपए लागत से बनेगी इस्लामपुर-बगड़ सड़क अगले सप्ताह शुरू होगा काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-इस्लामपुर : टूटी सड़क से हुई परेशानी का मुद्दा उठा:6 करोड़ रुपए लागत से बनेगी इस्लामपुर-बगड़ सड़क अगले सप्ताह शुरू होगा काम

टूटी सड़क से हुई परेशानी का मुद्दा उठा:6 करोड़ रुपए लागत से बनेगी इस्लामपुर-बगड़ सड़क अगले सप्ताह शुरू होगा काम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं-इस्लामपुर : बगड़ से इस्लामपुर की राह में अब तक रोडा बने गड‌्ढे अब दूर किए जाएंगे। दैनिक भास्कर में इसे लेकर खबर प्रकाशित करने के बाद पीडब्ल्यूडी इस सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए टेंडर कर दिए हैं। इस सड़क को नए सिरे से बनाने पर करीब 6 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत मानी गई है। पीडब्ल्यूडी ने वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। अगले सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा।

झुंझुनूं विधानसभा के कई गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क काफी समय से उखड़ी हुई है। साढ़े पांच किमी में 1000 से अधिक गड्ढे हैं। यह सड़क बगड़ में बाइपास शिवालय से इस्लामपुर तक जगह-जगह से उखड़ चुकी है। गड्ढों के कारण आए दिन होने वाले हादसों में लोग चोटिल हो रहे हैं। कई जगह तो सड़क उखड़ चुकी है। जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की ओर से इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिए जाने से जनता को परेशानी हो रही है। पिछले दिनों सरकार ने बजट में इसकी मंजूरी दी, लेकिन अभी तक सड़क शुरू नहीं हुई। अब पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क के टेंडर कर दिए हैं। यह काम अरविंद कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी। यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनेगी।

बगड़ से इस्लामपुर जाने वाली सड़क 2009-2010 में बनी थी। बगड़ से सेठावाली ढाणी, अशोक नगर, रतनशहर, चंद्रपुरा, माखर, इस्लामपुर केहरपुरा होकर सुलताना तक जाने वाली इस सड़क की बगड़ से इस्लामपुर तक की हालत काफी दयनीय है। जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए दैनिक भास्कर ने 5 जून को दो बार बजट में मंजूर, 3 बार टेंडर, फिर भी बगड़- माखर सड़क का काम शुरू नहीं, तथा 6 जून को PMGSY में 3.20 करोड़ मंजूर, राज्य सरकार ने 6 करोड़ मंजूर किए, लेकिन टेंडर आज तक नहीं हुए, शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस सड़क के नहीं बनने से हो रही जनता की परेशानी को उजागर किया था। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं परिवहन मंत्री एवं स्थानीय विधायक बृजेंद्र ओला का ध्यान भी इस और दिलाया था।

सड़क सुरक्षा एवं परिवहन मंत्री ओला ने स्वीकार किया था कि बगड़ से इस्लामपुर तक सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा था कि इस सड़क की दयनीय हालत है। लोगों ने धरने प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर टूटी सड़क के बारे में बताया। ओला ने इस सड़क का काम जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया था। इस सड़क का काम होने से दो दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। पांच साल से टूटी सड़क को लेकर लोगों में विरोध को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में प्रस्ताव भेजा था। इस साल फरवरी में यह सड़क मंजूर हो गई और 3.20 करोड़ रुपए मंजूर किया गया था।

उसी दौरान एक सप्ताह बाद मुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओं का जवाब देते हुए इस सड़क के लिए 6 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन संवेदकों की हड़ताल की वजह से प्रक्रिया नहीं हो सकी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेंद्र ओला का भी कहना है कि बगड़ से इस्लामपुर तक सड़क की बहुत खराब स्थिति है। बगड़ से इस्लामपुर तक जाने वाले रास्ते पर भर पानी। इस सड़क से क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव जुड़ते हैं।

इस क्षतिग्रस्त सड़क से परेशान लोग काफी समय से पीडब्ल्यूडी व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 साल पहले बनी यह सड़क पांच साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क बनाने के लिए लोग धरने प्रदर्शन कर चुके हैं। लोगों ने इस सड़क को बनाने के लिए इस्लामपुर से बगड़ तक छह किमी पैदल मार्च निकालकर सांसद और सड़क एवं सुरक्षा मंत्री के पुतले भी जलाए थे। काम भी जल्द शुरू होगा ^बगड़-इस्लामपुर सड़क के टेंडर हो गए हैं। इसका काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इस सड़क पर छह करोड़ रुपए खर्च होंगे। पानी भराव वाली जगह पर सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी। बाकी हिस्से में डामर की सड़क बनेगी। शिव कुमार, एक्सईएन,PWD

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet