झुंझुनूं-खेतड़ी : श्रीकृष्ण कल्याण बोर्ड गठन पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं.. मांगें माफी
राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव अनिल बोहरा ने कहा कि यादव समाज श्रीकृष्ण के वंशज, शेखावत एवं रामलाल शर्मा समाज से माफी मांगें, वरना करेंगे बहिष्कार
झुंझुनूं-खेतड़ी : राज्य सरकार ने मंगलवार को श्रीकृष्ण कल्याण बोर्ड का गठन किया है। लेकिन, इस पर भाजपा नेताओं के बयानों से यादव समाज में आक्रोश भी छा गया है। यादव समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए गठित श्रीकृष्ण कल्याण बोर्ड के संदर्भ में भाजपा नेता, गजेंद्र सिंह शेखावत व रामलाल शर्मा के बयानों की यादव समाज ने कड़ी निंदा की है।
अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव अनिल बोहरा ने कहा कि यादव समाज श्रीकृष्ण के वंशज हैं, और उन्हें अपना कुलदेव एवं इष्टदेव मानते हैं। कई अन्य सामाजिक बोर्डों का गठन भी संबंधित समाज की महान विभूतियों के नाम से रखा गया है। अतः श्रीकृष्ण के नाम से बोर्ड गठन करने से सनातन संस्कृति, हिंदू एकता और अगड़े-पिछड़े में बांटने का आरोप गजेंद्र सिंह शेखावत और रामलाल शर्मा की छोटी सोच को ही दर्शाता है। बोहरा ने कहा कि शेखावत एवं रामलाल शर्मा अपने बयानों को वापस लेते हुए समाज से माफी मांगे अन्यथा यादव समाज ऐसे नेताओं का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042958


