रींगस अस्पताल भवन के लिए सर्वे हुआ:28 करोड़ रुपए के स्वीकृत बजट से होगा निर्माण; पीएमओ ने सुझाव दिए
रींगस अस्पताल भवन के लिए सर्वे हुआ:28 करोड़ रुपए के स्वीकृत बजट से होगा निर्माण; पीएमओ ने सुझाव दिए
रींगस : रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में शुक्रवार देर शाम तक भवन निर्माण के लिए सर्वे किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर के अभियंताओं की टीम ने अस्पताल परिसर का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की। भवन निर्माण के लिए करीब 28 करोड़ रुपए का बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। सर्वे के दौरान अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल और ब्लॉक सीएमओ डॉ. नरेश पारीक मौजूद रहे।
भविष्य की जरूरतों के आधार पर भवन निर्माण का सुझाव दिया
पीएमओ डॉ. निठारवाल ने टीम को अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं, उपलब्ध जगह और मरीजों की बढ़ती संख्या की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए भवन की रूपरेखा पर सुझाव भी दिए। डॉ. निठारवाल ने कहा कि भवन की योजना में मौजूदा जरूरतों के साथ भविष्य में मरीजों की संख्या, आपातकालीन सेवाओं और जरूरी चिकित्सा संसाधनों का ध्यान रखा जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577038


