[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : पांच दिन भूख हड़ताल पर बैठे जेलकर्मी:तीन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर विरोध जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : पांच दिन भूख हड़ताल पर बैठे जेलकर्मी:तीन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर विरोध जारी

पांच दिन भूख हड़ताल पर बैठे जेलकर्मी:तीन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर विरोध जारी

झुंझुनूं-खेतड़ी : वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर खेतड़ी सब जेल में पिछले पांच दिन से जेल कर्मचारियों की ओर से मैस का बहिष्कार अनशन किया जा रहा है। इस दौरान अनशन पर बैठे तीन जेल कर्मचारी की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसको उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में जेल कर्मचारीयों का उपचार किया जा रहा है। जेल प्रहरी सचिन यादव ने बताया कि जेल कर्मचारी पिछले काफी समय से वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से जेल कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं।

जेल कर्मचारियों ने पिछले सात दिन तक काली पट्टी बांधकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने मैस का बहिष्कार कर अनशन आंदोलन शुरू किया था। पांच दिन से चल रहे अनशन आंदोलन के छठे दिन जेल कर्मचारी मुंशी लाल, मोहिंदर सिंह, राकेश कुमार की तबियत बिगड़ गई । कर्मचारीयों की हालत खराब होने पर खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका चेकअप कर ड्रिप लगाई है। अस्पताल के पुरूष वार्ड में तीनों कर्मचारीयों का उपचार चल रहा है। जेल कर्मचारियों ने बताया कि वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से कई बार वार्ता भी हो चुकी है। जनवरी 2023 में भी जल कर्मचारियों की ओर से अनशन आंदोलन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देने पर जेल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने से कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना तो कर्मचारी निरंतर रूप से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इसके अलावा कविता, सुधा, सचिन यादव, शीशराम महेन्द्र सिह बराला, मोहन, सुभाष यादव जेल परिसर में अनशन पर बैठे है।

Related Articles