समस तालाब से उपसभापति के फार्म हाउस जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार, बदबू से राहगीर परेशान
समस तालाब से उपसभापति के फार्म हाउस जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार, बदबू से राहगीर परेशान
झुंझुनूं : शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी का मामला सामने आया है। समस तालाब से उपसभापति वीरेंद्र डारा के फार्म हाउस की ओर जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मार्ग पर फैली गंदगी के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इस क्षेत्र में वार्ड पार्षद और सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी कौन संभाल रहा है? क्या जिम्मेदारों की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ती?
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि संबंधित क्षेत्र में तत्काल सफाई करवाई जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559681

