[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पंचायत समिति के वार्ड 15 से निर्दलीय जीते : चाय की दुकान चलाने वाले आबिद खान ने 38 वोटों से जीत हासिल कर बीजेपी-कांग्रेस दोनों बड़े दलों को पछाड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पंचायत समिति के वार्ड 15 से निर्दलीय जीते : चाय की दुकान चलाने वाले आबिद खान ने 38 वोटों से जीत हासिल कर बीजेपी-कांग्रेस दोनों बड़े दलों को पछाड़ा

ग्रामीणों ने बीजेपी-कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को नकार कर निर्दलीय प्रत्याशी के सिर पर बांधा जीत का सेहरा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : झुंझुनूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 (माखर) का चुनाव परिणाम इस बार काफी चर्चा में है। इस्लामपुर बस स्टेंड पर चाय की दुकान चलाने वाले निर्दलीय प्रत्याशी आबिद खान ने कांग्रेस ओर भाजपा जैसी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों को पछाड़कर जीत दर्ज की है। आबिद खान को कुल 1413 वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नन्दलाल सैनी को 38 वोटों से हराया। दोनों बड़ी पार्टियों से खफा रहने वाले आबिद ने निर्दलीय ही चुनाव मैदान में ताल ठोकने का फैसला किया और मतदाताओं के समर्थन से जीत दर्ज की। इस वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनाव दिलचस्प ओर रोमांचक हो गया था।

आबिद खान के निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नन्दलाल सैनी को 1375 वोट मिले। गौरतलब है कि नंदलाल सैनी ने पिछले पंचायत समिति चुनाव में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था ओर जीत हासिल की थी। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सैनी को पहली बार कांग्रेस की टिकट मिली मगर वो केवल 731 वोट ही हासिल कर सके। इस तरह दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी निर्दलीय आबिद से पीछे रह गए। गौरतलब है कि आबिद खान पिछले काफी समय से इस्लामपुर बस स्टैंड पर चाय की दुकान चला रहे हैं।

ग्रामीण समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भी मिला फायदा

वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल करने वाले माखर निवासी आबिद खान ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। आबिद खान इस्लामपुर बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाकर अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं। ग्रामीण समस्याओं को उठाने और उनका निराकरण कराने में उनकी भूमिका सराहनीय मानी जा रही है। आबिद खान शुरू से ही संघर्षशील रहे हैं। उन्होंने रतनशहर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने के लिए चले आंदोलन और बगड़-इस्लामपुर सड़क को लेकर हुए आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि जन समस्याओं को उठाने में उनकी भूमिका काफी सराहनीय रही जिसका लाभ भी इन्हें पंचायत समिति चुनाव में मिला ओर जनता ने इनके सिर पर जीत का सेहरा बांध दिया।

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी नजदीकी ढाणियों के होने से भी बदल गए समीकरण

ग्रामीणों का मानना है कि माखर गांव रेलवे लाइन के इस पार ओर उस पार दो हिस्सों में बंटा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी दोनों रेलवे लाइन के उस पार नजदीकी ढाणियों के रहने वाले हैं जिससे उनके वोट दो हिस्सों में बंट गए जबकि निर्दलीय आबिद रेलवे लाइन के इस पार रहने वाले हैं। प्रॉपर माखर गांव के वोट एक तरफ ओर ढाणी के वोट भी मिलने से आबिद खान की जीत हो गई। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला ओर उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet