जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को, सीकर में 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा
सीकर : शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा शनिवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सीकर जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पाटन के प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा परीक्षा पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी कार्यालय समय में जवाहर नवोदय विद्यालय, पाटन से संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय की ईमेल jnvpsikar@gmail.com पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्राचार्य ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति, वैध फोटो पहचान पत्र, निवास प्रमाण के लिए आधार कार्ड अथवा सरकारी मूल निवास प्रमाण पत्र और जन्मतिथि के सत्यापन से संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। परीक्षा में केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन इस्तेमाल किया जा सकेगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559531
