राज्यपाल ने बिरला संस्थान के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात:परिवार के शिक्षा और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की सराहना
राज्यपाल ने बिरला संस्थान के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात:परिवार के शिक्षा और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की सराहना
पिलानी : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिक्षा और स्वतंत्रता संग्राम में बिरला परिवार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार ने उद्योग और व्यापार के साथ स्वतंत्रता आंदोलन को आर्थिक सहयोग भी दिया। राज्यपाल ने यह बात राजभवन में बिरला शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। प्रतिनिधिमंडल में बिरला शिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल और लायजन मैनेजर डॉ. मनोज कुमार जांगिड़ शामिल रहे। इस दौरान शेखावाटी में शिक्षा, संस्थान की गतिविधियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
शेखावाटी में शिक्षा के विकास में योगदान
अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिरला परिवार ने पिलानी और पूरे शेखावाटी में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी ने बिरला बालिका विद्यापीठ, बिरला पब्लिक स्कूल, बिरला स्कूल और बिरला शिशु विहार की स्थापना की। इसके अलावा बिरला पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ और बिरला पब्लिक स्कूल, गंगानगर भी संस्थान की ओर से स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों में देश-विदेश से विद्यार्थी पिलानी आकर शिक्षा प्राप्त करते हैं। इससे शेखावाटी की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है।
शिक्षा को बताया समाज और देश की मजबूत नींव
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा समाज और देश की मजबूत नींव है। बिरला परिवार ने शेखावाटी के शैक्षणिक विकास के माध्यम से पूरे क्षेत्र को दिशा दी है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में परिवार के आर्थिक सहयोग और राष्ट्र निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया। राज्यपाल ने शेखावाटी के शैक्षणिक और समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559566
