[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत, 15 में से 10 वार्डों पर जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत, 15 में से 10 वार्डों पर जीत

कांग्रेस को 4 और आरएलपी को मिली एक सीट, सभी वार्डों के परिणाम घोषित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सरदारशहर पूर्व के सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से भाजपा के भंवर लाल, वार्ड 2 से नीतू नायक, वार्ड 3 से कांग्रेस की राजू देवी, वार्ड 4 से भाजपा की रमन कंवर, वार्ड 5 से सादूल दान, वार्ड 6 से कांग्रेस की ओंकारी, वार्ड 7 से भाजपा की सरोज कंवर और वार्ड 8 से भगवाना राम निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 9 से भाजपा की राधा, वार्ड 10 से आरएलपी के मुकेश, वार्ड 11 से भाजपा की सरोज, वार्ड 12 से रचना कंवर, वार्ड 13 से कांग्रेस के रामप्रताप, वार्ड 14 से ओम कंवर और वार्ड 15 से भाजपा की भगवती ने जीत दर्ज की। इस प्रकार सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 4 और आरएलपी ने एक सीट पर जीत हासिल की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet