[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी, 29 वार्डों में 13 पर जीत; भाजपा को 6 और आरएलपी को 4 सीटें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी, 29 वार्डों में 13 पर जीत; भाजपा को 6 और आरएलपी को 4 सीटें

रतनगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी, 29 वार्डों में 13 पर जीत; भाजपा को 6 और आरएलपी को 4 सीटें

रतनगढ़ : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति रतनगढ़ के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना में पंचायत समिति रतनगढ़ के वार्ड संख्या 01 से भाजपा की कमला देवी, वार्ड 02 से आरएलपी के जाबीर खां, वार्ड 03 से कांग्रेस की इन्द्रा, वार्ड 04 से आरएलपी के पोकर राम, वार्ड 05 से कांग्रेस के डालूराम, वार्ड 06 से कांग्रेस के जेठाराम, वार्ड 07 से भाजपा की सरोज कंवर, वार्ड 08 से निर्दलीय हड़माना राम, वार्ड 09 से कांग्रेस के आदूराम मेघवाल, वार्ड 10 से निर्दलीय पवन सिंह, वार्ड 11 से भाजपा के जगजीत सिंह, वार्ड 12 से निर्दलीय अनीता कंवर, वार्ड 13 से निर्दलीय हरिराम, वार्ड 14 से कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार, वार्ड 15 से निर्दलीय परमेश्वरी, वार्ड 16 से कांग्रेस की कमला कुमारी, वार्ड 17 से भाजपा के हिम्मत सिंह, वार्ड 18 से आरएलपी की पूजा नायक, वार्ड 19 से कांग्रेस की रामप्यारी, वार्ड 20 से कांग्रेस की पदमा देवी, वार्ड 21 से भाजपा के किशनलाल, वार्ड 22 से भाजपा के बनवारीलाल, वार्ड 23 से कांग्रेस की सुमन देवी, वार्ड 24 से आरएलपी की माया कुमारी, वार्ड 25 से कांग्रेस के पन्नाराम, वार्ड 26 से कांग्रेस की इंदिरा, वार्ड 27 से कांग्रेस के राकेश कुमार, वार्ड 28 से कांग्रेस की रचना देवी तथा वार्ड 29 से कांग्रेस की ज्याना निर्वाचित हुईं।

इस प्रकार पंचायत समिति रतनगढ़ के कुल 29 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 6, आरएलपी ने 4 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने 6 वार्डों में जीत दर्ज की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet