तारानगर पूर्व पंचायत समिति में भाजपा का दबदबा, 15 में से 11 वार्डों में दर्ज की जीत
तारानगर पूर्व पंचायत समिति में भाजपा का दबदबा, 15 में से 11 वार्डों में दर्ज की जीत
तारानगर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति तारानगर पूर्व के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना में पंचायत समिति तारानगर पूर्व के वार्ड संख्या 01 से भाजपा के कृष्ण कुमार, वार्ड 02 से भाजपा की दीपा पारीक, वार्ड 03 से भाजपा की गिरदावरी, वार्ड 04 से भाजपा की प्रेम, वार्ड 05 से कांग्रेस की उर्मिला, वार्ड 06 से भाजपा के मदनलाल, वार्ड 07 से भाजपा की रोशनी, वार्ड 08 से कांग्रेस की विद्या, वार्ड 09 से कांग्रेस की दर्शना, वार्ड 10 से भाजपा के विनोद कुमार, वार्ड 11 से भाजपा की आशा, वार्ड 12 से भाजपा की कविता कुमारी, वार्ड 13 से भाजपा की मैन कंवर, वार्ड 14 से भाजपा की रेखा तथा वार्ड 15 से कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए। इस प्रकार पंचायत समिति तारानगर पूर्व के कुल 15 वार्डों में भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556827