[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे आगे, 23 में से 11 वार्डों पर जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे आगे, 23 में से 11 वार्डों पर जीत

भाजपा को 9 और आरएलपी को मिली 3 सीटें, सभी वार्डों के परिणाम घोषित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

बीदासर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत बीदासर पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि बीदासर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से भाजपा के नरपत सिंह, वार्ड 2 से आरएलपी की सुलोचना, वार्ड 3 से कांग्रेस की सीता, वार्ड 4 से धनी, वार्ड 5 से आरएलपी के संतोष ढाका, वार्ड 6 से भाजपा की गंगा, वार्ड 7 से कांग्रेस के अर्जुन राम, वार्ड 8 से भाजपा की अनुशिया कंवर, वार्ड 9 से कोजाराम और वार्ड 10 से कांग्रेस के अमर सिंह निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से कांग्रेस की संतोष देवी, वार्ड 12 से धापू, वार्ड 13 से कांता, वार्ड 14 से माली देवी, वार्ड 15 से भाजपा की मंजू कंवर, वार्ड 16 से कुमाराम, वार्ड 17 से रुखम कंवर, वार्ड 18 से पार्वती, वार्ड 19 से कांग्रेस के बुध्दा दास, वार्ड 20 से भाजपा की बिंदिया, वार्ड 21 से कांग्रेस के केशरा राम जाखड़, वार्ड 22 से सुमित्रा और वार्ड 23 से सुरेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। इस प्रकार बीदासर पंचायत समिति के कुल 23 वार्डों में कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 9 और आरएलपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet