[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने 10 वार्डों में दर्ज की जीत, भाजपा को 4 सीटें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने 10 वार्डों में दर्ज की जीत, भाजपा को 4 सीटें

तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी रहे विजयी, सभी 17 वार्डों के परिणाम घोषित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत राजगढ़ पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के राजेश कुमार, वार्ड 2 से शेराराम, वार्ड 3 से भाजपा के राजकुमार, वार्ड 4 से कांग्रेस के वेदपाल, वार्ड 5 से कृष्णा देवी, वार्ड 6 से सुनील कुमार, वार्ड 7 से भाजपा के मांगे राम, वार्ड 8 से विजयपाल और वार्ड 9 से निर्दलीय कौशल्या निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 से भाजपा की पूनम, वार्ड 11 से कांग्रेस की किरणा, वार्ड 12 से निर्दलीय रिंकू देवी, वार्ड 13 से कांग्रेस की संतोष, वार्ड 14 से निर्दलीय रोशनी, वार्ड 15 से अशोक कुमार, वार्ड 16 से श्रीनिवास और वार्ड 17 से रविना ने जीत दर्ज की।

इस प्रकार राजगढ़ पंचायत समिति के कुल 17 वार्डों में कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet