पंचायतीराज चुनाव में जनसमर्थन के लिए तनवीर खान ने जताया चूरू की जनता का आभार
बोले- जनता का विश्वास जनसेवा और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की बड़ी जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए युवा कांग्रेस नेता, एआईसीसी सदस्य एवं एआईसीसी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक (ओबीसी विभाग) तनवीर खान ने चूरू जिले की जनता का आभार व्यक्त किया है।
तनवीर खान ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जो विश्वास जताया है, वह केवल समर्थन नहीं, बल्कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनसेवा की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने गांव-ढाणी के प्रत्येक समर्पित साथी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और शुभचिंतकों का भी आभार जताया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूती प्रदान की।
उन्होंने कहा कि चुनाव में मिला जनसमर्थन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। हमारा संकल्प है कि चूरू जिले के प्रत्येक गांव, ढाणी और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
अंत में तनवीर खान ने चूरू जिले की समस्त जनता और कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को पुनः धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556796