[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किताबों की उम्र में रस्सी पर करतब दिखा रही मासूम, गरीबी के चलते छिन रहा बचपन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किताबों की उम्र में रस्सी पर करतब दिखा रही मासूम, गरीबी के चलते छिन रहा बचपन

नई सड़क पर नट समुदाय की बालिका का जोखिम भरा प्रदर्शन, परिवार की आजीविका के लिए दिखा रही संतुलन के करतब; प्रशासन से मदद की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  जिला मुख्यालय पर नई सड़क के किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर बंधी पतली रस्सी पर संतुलन साधती एक नन्ही बालिका का दृश्य हर किसी का ध्यान खींच रहा है। नट समुदाय से ताल्लुक रखने वाली यह मासूम हाथों में लंबा बांस थामकर रस्सी पर चलने के करतब दिखा रही है। जिस उम्र में उसके हाथों में किताबें, कलम और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में वह परिवार की आजीविका के लिए जोखिम भरा प्रदर्शन करने को मजबूर नजर आ रही है।

नट समुदाय की पारंपरिक कला सदियों पुरानी है, लेकिन बदलते समय में इस समुदाय के कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा है। गरीबी और स्थायी रोजगार के अभाव में परिवारों को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर करतब दिखाकर गुजर-बसर करनी पड़ रही है। राहगीरों से मिलने वाले चंद सिक्कों की उम्मीद में बालिका रोजाना रस्सी पर संतुलन साधने का प्रदर्शन करती है।

यह दृश्य केवल एक करतब नहीं, बल्कि बाल अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर सवाल भी खड़ा करता है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और बचपन प्रभावित होना चिंता का विषय है। जरूरत है कि ऐसे परिवारों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए।

प्रशासन और संबंधित विभागों को मामले का संज्ञान लेकर बालिका की सुरक्षा, शिक्षा और परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए आवश्यक सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी भी बच्चे को परिवार की आजीविका के लिए इस तरह जोखिम उठाना न पड़े।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet