पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मंडेलिया हाउस में मना जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
जिला परिषद और पंचायत समिति में बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, राहुल कस्वां और रफीक मंडेलिया के समर्थन में लगाए नारे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद जिला मुख्यालय स्थित चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के विजयी सदस्यों के प्रतिनिधियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस को मिली शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धांधू, किसान नेता आदुराम न्यौल, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, विद्याधर मेघवाल, जितेंद्र बाबल, रामरतन सिहाग, रामप्रताप कांटीवाल, जयचन्द मेघवाल, सरपंच सुखाराम घिंटाला, सरपंच हरिराम सातड़ा, नारायण बालान, महिला नेता कमला पूनिया, पार्षद आदिल कुरैशी, अज़ीज़ खान, शाहरुख खान, अजहरुद्दीन लुहार, सोयल खान डीके, विजय भांभू, मनीष कुमावत, तारीख़ नागौरी, अब्दुल मनान अगवान और खालीद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, राहुल कस्वां, रफीक मंडेलिया और गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेसजनों ने कहा कि यह जीत पार्टी की एकजुटता और राहुल कस्वां व रफीक मंडेलिया के संघर्ष का परिणाम है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556778


