[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में हुई 40 एमएम बरसात:तेज बरसात से न्यायालय में घुसा पानी, सड़कें जलमग्न होने से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में हुई 40 एमएम बरसात:तेज बरसात से न्यायालय में घुसा पानी, सड़कें जलमग्न होने से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

खेतड़ी में हुई 40 एमएम बरसात:तेज बरसात से न्यायालय में घुसा पानी, सड़कें जलमग्न होने से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक तेज गति से बरसात होने से सड़कें दरिया बन गई, जिससे राहगीरों को निकलने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में बादलों की काली घटा छा जाने से वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। करीब एक घंटे तक तेजगति से हुई बरसात के कारण आसपास के क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बरसात से कस्बे की सड़कें जलमग्न हो गई। खेतड़ी व आसपास के क्षेत्र मे पिछले दो दिन से कभी हल्की तो कभी माध्यम बरसात का दौर चल रहा था। खेतड़ी कस्बे में तेज गति से हुई बरसात के कारण न्यायालय में पानी घुस गया। इस दौरान कर्मचारियों को पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा सिंघाना की इंदिरा कॉलोनी, प्रभात कॉलोनी, मुख्य बाजार स्थित मुस्लिम बस्ती में पानी की सही निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का समय में कस्बे का पानी तेज बहाव के साथ आने से नाले उफान पर हो जाते हैं।

जोरदार बरसात के कारण न्यायालय में पानी घुस गया।
जोरदार बरसात के कारण न्यायालय में पानी घुस गया।

नालों की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण उनका पानी सड़क पर आ जाता है तथा घरों में घुस जाता है। नालों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाने से राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं व्यापारियों को भी आए दिन होने वाली गंदगी से परेशानी भुगतनी पड़ रही है। ग्रामीण पूर्व में भी कई बार ग्राम पंचायत से नालों की नियमित सफाई करने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत की ओर से आमजन की भावनाओं को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

दो दिन से चल रहे बारिश के दौर के कारण सुबह हुई तेज बरसात से पानी सड़कों पर आ गया, जिससे नालों में जमी गंदगी भी सड़क पर एकत्रित हो गई है। तहसील रिकॉर्ड के अनुसार दोपहर तक 40 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet