कलक्टर ने साप्ताहिक बैठक में योजनाओं की प्रगति जांची, बजट घोषणाओं के काम समय पर पूरे करने के निर्देश
कलक्टर ने साप्ताहिक बैठक में योजनाओं की प्रगति जांची, बजट घोषणाओं के काम समय पर पूरे करने के निर्देश
झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण, प्रमुख योजनाओं, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से जनकल्याणकारी और प्रमुख योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को भूमि आवंटन सहित आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे करवाए जाएं।
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 दिसंबर को खेतड़ी में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2548910

