स्काउटिंग चरित्र निर्माण की कार्यशाला, विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
नवलगढ़ में दो शिक्षण संस्थानों का किया अवलोकन, दिसंबर में प्रस्तावित स्काउट-गाइड शिविर की तैयारियां शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ की गतिविधियों को सक्रिय करने और विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री नवलगढ़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सत्र के दौरान विद्यार्थियों को स्काउटिंग गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्काउट के लीडर ट्रेनर डॉ. रामावतार सबलानिया ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग की कला, कौशल एवं प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए इसे जीवनोपयोगी प्रशिक्षण बताया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी, सहयोग और सेवा की भावना विकसित करने के साथ चरित्र निर्माण की कार्यशाला का काम करती है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी स्काउटिंग प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
संघ के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार ने स्काउटिंग प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण के बाद मिलने वाले प्रमाण-पत्रों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणजीत सिंह शेखावत, गाइड कैप्टन सुमन राठौर, अभिभावक रविशंकर धूत सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
इसी क्रम में जीपीएस पोद्दार नवलगढ़ में भी प्रार्थना सत्र के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यहां प्रधानाचार्य कर्नल विकास शर्मा, गाइडर रेनू शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
स्थानीय संघ की ओर से आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित स्काउट-गाइड शिविर को लेकर शिक्षण संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दोनों संस्थानों का अवलोकन किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्काउटिंग गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548900

