झुंझुनूं में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, प्रत्याशियों को गेट नंबर 3 से मिलेगा प्रवेश
कलेक्टर-एसपी ने सेठ मोतीलाल कॉलेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चुणा चौक से सुबह 6 बजे बंद रहेगा यातायात
झुंझुनूं : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज में होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम, प्रत्याशियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
कार्मिकों को सुबह 6 बजे पहुंचना होगा
मतगणना में नियुक्त सभी कार्मिकों को 20 नवंबर को सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा। कार्मिकों के ठहरने और रात्रि विश्राम की व्यवस्था राणी शक्ति मंदिर में की गई है।
तीन प्रवेश द्वारों से मिलेगी एंट्री
मतगणना स्थल पर अलग-अलग श्रेणियों के लिए प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को गेट नंबर 3 से प्रवेश मिलेगा। मतगणना कार्मिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए गेट नंबर 2 निर्धारित किया गया है। वहीं, रिटर्निंग अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को गेट नंबर 1 से प्रवेश दिया जाएगा।
चुणा चौक से बंद रहेगा यातायात
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मतगणना के दिन 20 नवंबर को सुबह 6 बजे से चुणा चौक से यातायात आवागमन बंद रहेगा। मतगणना स्थल पर आने वाले प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग सेठ मोतीलाल कॉलेज मैदान में निर्धारित की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548900

