[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चतुर्थ चरण में 6.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 231 ग्राम पंचायतों में 14 और 16 नवंबर को वोटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चतुर्थ चरण में 6.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 231 ग्राम पंचायतों में 14 और 16 नवंबर को वोटिंग

696 मतदान केंद्रों पर होंगी चुनावी गतिविधियां, 13 नवंबर को चार स्थानों से रवाना होंगे मतदान दल; मतदान के लिए 11 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज भी मान्य

चूरू : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। इस चरण में कुल 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा।

जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि चतुर्थ चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू और चूरू उत्तर पंचायत समितियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कुल 114 पंचायत समिति वार्ड, 2001 ग्राम पंचायत वार्ड और 696 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कुल मतदाताओं में 3 लाख 29 हजार 702 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 490 महिला और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

13 नवंबर को चार स्थानों से रवाना होंगे मतदान दल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को चार अलग-अलग स्थानों से रवाना किया जाएगा। सुजानगढ़ पंचायत समिति के मतदान दल मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय बालिका महाविद्यालय सुजानगढ़ से रवाना होंगे।

तारानगर पूर्व एवं तारानगर पश्चिम (भालेरी) के मतदान दल मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर से, रतनगढ़ पंचायत समिति के दल श्रीमती केशर देवी लोहिया राजकीय बालिका महाविद्यालय, चूरू रोड रतनगढ़ से तथा चूरू एवं चूरू उत्तर के मतदान दल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू से रवाना होंगे। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को निर्धारित समय पर संबंधित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

मतदान के लिए 11 वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे चुनाव की घोषणा से पहले जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे।

इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड अथवा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22