[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्निवीरों को 4 साल बाद 2 साल और सेवा का मौका, 75% जवानों के लिए खुला रास्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्निवीरों को 4 साल बाद 2 साल और सेवा का मौका, 75% जवानों के लिए खुला रास्ता

केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में किया बदलाव, छह साल की सेवा के बाद नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा अवसर

झुंझुनूं : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद नियमित सेवा के लिए चयनित नहीं होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाएगा। इससे उनकी कुल सेवा अवधि छह साल तक हो सकेगी। इस फैसले से झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र के सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह है।

पढ़ें, क्या हुए बदलाव

केंद्र सरकार की ओर से 4 नवंबर को घोषित फैसले के अनुसार, शुरुआती चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों में से पहले की व्यवस्था के तहत योग्यता के आधार पर 25 प्रतिशत को नियमित सेवा का अवसर दिया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि की पेशकश की जाएगी।

दो साल की अतिरिक्त सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को उनकी इच्छा और निर्धारित चयन मानदंडों पर खरा उतरने की शर्त पर नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अतिरिक्त सेवा अवधि के दौरान उन्हें अधिक पारिश्रमिक, बेहतर सेवा निधि पैकेज और वरिष्ठता संबंधी लाभ भी दिए जाएंगे।

बोले- शेखावाटी सैनिकों की धरती

खेतड़ी निवासी हंसराज ने बताया कि झुंझुनूं जिले के लिए इस फैसले का विशेष महत्व है। शेखावाटी क्षेत्र की पहचान सैनिकों की धरती के रूप में रही है। यहां बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करते हैं। गांवों में सुबह-शाम मैदानों और दौड़ के अभ्यास स्थलों पर युवाओं की मेहनत देखी जा सकती है। ऐसे में सेवा अवधि बढ़ने और नियमित सेवा में शामिल होने का एक और अवसर मिलने से युवाओं में उत्साह है।

पूर्व सैनिकों ने बताया सकारात्मक फैसला

सेवानिवृत्त हवलदार अनिल कुमार ने बताया कि सेना में सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि देशसेवा और अनुशासन से जुड़ा विषय है। दो साल की अतिरिक्त सेवा से अग्निवीरों को सैन्य जीवन का अधिक अनुभव मिलेगा। साथ ही उन्हें अपनी कार्यक्षमता और कौशल साबित करने के लिए अतिरिक्त समय भी मिलेगा। उन्होंने सरकार के फैसले के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad