पुरानी चिड़ावा में भामाशाह ने बच्चों को स्वेटर बांटे:राजकीय प्राथमिक स्कूल में किया वितरण, स्कूल ने जताया आभार
पुरानी चिड़ावा में भामाशाह ने बच्चों को स्वेटर बांटे:राजकीय प्राथमिक स्कूल में किया वितरण, स्कूल ने जताया आभार
चिड़ावा : चिड़ावा के राजकीय प्राथमिक स्कूल पुरानी चिड़ावा में सोमवार को भामाशाह मांगीराम कुमावत ने सभी विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे। कार्यक्रम में मोहल्लेवासी नाथूराम भगत, गीगराज भगत, एसएमसी अध्यक्ष गोविन्द, गुलझारी कुमावत, बेनीप्रसाद, मनोहर और राजकुमार भगत मौजूद रहे। पार्षद प्रतिनिधि अमित कुठानिया, उत्तम जांगिड़ और सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश भगत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष सुनिया और सुमित्रा डांगी भी मौजूद रहे। उन्होंने इस तरह के सामाजिक कामों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान रेनू कुमारी ने स्वेटर बांटने के लिए भामाशाहों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और शिक्षा को बेहतर बनाने में समाज की भागीदारी बढ़ती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2500768

