[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा की पांच प्रतिभाओं को मानवाधिकार सम्मान:नई दिल्ली के अधिवेशन में किया सम्मानित; न्याय, शांति, मानव गरिमा, समानता, शिक्षा पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा की पांच प्रतिभाओं को मानवाधिकार सम्मान:नई दिल्ली के अधिवेशन में किया सम्मानित; न्याय, शांति, मानव गरिमा, समानता, शिक्षा पर हुई चर्चा

चिड़ावा की पांच प्रतिभाओं को मानवाधिकार सम्मान:नई दिल्ली के अधिवेशन में किया सम्मानित; न्याय, शांति, मानव गरिमा, समानता, शिक्षा पर हुई चर्चा

चिड़ावा : नई दिल्ली में विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद (WHRRC) ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2026 आयोजित किया। इसमें झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की पांच प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। नेहा चौधरी, जितेंद्र कुमार चंदेलिया, हरीश केडिया, ख्याति केडिया और शशि सैनी को स्टेट एवं इंटरनेशनल मानवाधिकार अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम NDMC कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार योगी और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ललिता जेदिया के निर्देशन में किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति इंदिरा बैनर्जी ने किया। अधिवेशन में न्याय, शांति, मानव गरिमा, समानता, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा हुई। वैश्विक शांति पर पहले सत्र में भारत के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त यशवर्धन सिन्हा मुख्य अतिथि रहे।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. संदीप कुमार मारवाड़, यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ डॉ. रेणुराज और आध्यात्मिक गुरु आचार्य डॉ. लोकेश मुनिजी शामिल रहे। शिक्षा सत्र में NCERT के पूर्व अध्यक्ष जे. एस. राजपूत ने शिक्षा से जुड़े कानूनों और व्यवस्था पर बात की। कार्यक्रम का समापन दिल्ली सरकार की सचिव डॉ. रश्मि सिंह की मौजूदगी में हुआ।

WHRRC की ब्रांड एम्बेसडर करिश्मा हाड़ा ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई दी। परिषद की चेयरपर्सन ज्योति जोंगलुजू ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22