चिड़ावा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव 4 नवंबर से:पांच को महालक्ष्मी महायज्ञ, आठ नवंबर को समापन
चिड़ावा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव 4 नवंबर से:पांच को महालक्ष्मी महायज्ञ, आठ नवंबर को समापन
चिड़ावा : चिड़ावा के श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम में दीपावली के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव 4 नवंबर से शुरू होगा। धाम के प्रवक्ता गिरधर गोपाल महमिया और तेज प्रकाश सोनी ने यह जानकारी दी। महोत्सव की शुरुआत 4 नवंबर को सिद्धि विनायक पूजन से होगी। यह आयोजन धाम के पीठाधीश वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में होगा।
5 नवंबर को सुबह 10 बजे से महालक्ष्मी महायज्ञ शुरू होगा। 6 नवंबर को दोपहर 2 बजे महायज्ञ संपन्न होगा। 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं को कुबेर कलश और महालक्ष्मी यंत्र दिए जाएंगे। महोत्सव के आखिरी दो दिन, 7 और 8 नवंबर को महालक्ष्मी श्रृंगार और दर्शन कार्यक्रम होंगे। इस दौरान धाम परिसर सजाया जाएगा और भक्तों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2500768

