खेतड़ी पंचायत समिति में दूसरे दिन 43 नामांकन आए:अब तक कुल 45 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे; 4 नवंबर आखिरी तारीख, 14 नवंबर को मतदान
खेतड़ी पंचायत समिति में दूसरे दिन 43 नामांकन आए:अब तक कुल 45 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे; 4 नवंबर आखिरी तारीख, 14 नवंबर को मतदान
खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 43 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले नामांकन के पहले दिन वार्ड 12 से बाबूलाल और वार्ड 10 से रूबी ने नामांकन दाखिल किया हैं। सोमवार को 43 नामांकन दाखिल होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं।
रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन में अब तक 45 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। 4 नवंबर को नामांकन जमा करवाने की अंतिम तिथि है।
चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान
इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिह्न आवंटन सहित आगामी चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2500693

