[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपरों से गिर रहे पत्थर:आबादी क्षेत्र से आवागमन बंद करने की मांग, कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपरों से गिर रहे पत्थर:आबादी क्षेत्र से आवागमन बंद करने की मांग, कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपरों से गिर रहे पत्थर:आबादी क्षेत्र से आवागमन बंद करने की मांग, कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना गांव में ओवरलोड डंपरों से सड़क पर पत्थर गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र से ओवरलोड डंपरों का संचालन बंद कराने और भारी वाहनों को पुराने रास्ते से भेजने की मांग की है।

डंपर से सड़क पर गिरे पत्थर

रविवार को खनन क्षेत्र से पपुरना की ओर आ रहे एक ओवरलोड डंपर से सड़क पर पत्थर गिर गए। ग्रामीणों ने चालक को रोककर इसकी जानकारी दी, लेकिन वह डंपर लेकर चला गया। एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने बताया कि गांव के आबादी क्षेत्र से बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है और जान-माल को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने भारी वाहनों को पहले वाले रास्ते से निकालने और उस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

दो दिन पहले मकान की दीवार हुई क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों के मुताबिक, डंपरों से गिरने वाले पत्थर मकानों की दीवारों पर भी गिरते हैं। दो दिन पहले एक डंपर से पत्थर गिरने के कारण सड़क किनारे बने मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि उस समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि आबादी क्षेत्र से डंपरों का संचालन बंद कराने के लिए वे लंबे समय से प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22