[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, 2 की मौत:दो गंभीर घायल, गाड़ी के परखच्चे उड़े; छुट्‌टी पर आए थे गांव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, 2 की मौत:दो गंभीर घायल, गाड़ी के परखच्चे उड़े; छुट्‌टी पर आए थे गांव

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो, 2 की मौत:दो गंभीर घायल, गाड़ी के परखच्चे उड़े; छुट्‌टी पर आए थे गांव

चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बेकाबू बोलेरो आगे चल रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसा शनिवार रात 9 बजे चिड़ावा थाना इलाके में सिंघाना रोड पर गाडाखेड़ा पुलिस चौकी के पास हुआ। चिड़ावा में ढाढ़ोत गांव निवासी दीपक(26) और विकास (30) की मौत हुई है। दोनों गुरुग्राम (हरियाणा) में ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करते थे। दोनों गांव आए हुए थे।

गांव लौटते वक्त हुआ हादसा

एएसआई अनिल ने बताया- ढाढ़ोत गांव निवासी दीपक, सचिन, अंकुश और विकास किसी काम से चिड़ावा आए थे। शनिवार रात चारों चिड़ावा से गांव लौट रहे थे। सिंघाना रोड पर गाडाखेड़ा पुलिस चौकी के पास उनकी बोलेरो आगे चल रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन, अंकुश और विकास बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस घायलों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल लेकर गई। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने तीनों को झुंझुनूं रेफर कर दिया। झुंझुनूं ले जाते समय रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया। सचिन और अंकुश का इलाज जारी है। दीपक के चाचा हेतराम ने बताया- दीपक के घर में माता-पिता और भाई-बहन हैं। विकास के परिवार में पत्नी और 4 साल की बेटी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मामले की जांच जारी है।

देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

तेज रफ्तार बोलेरो बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
तेज रफ्तार बोलेरो बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
बोलेरो में सवार घायल हुए लोगों को झुंझुनूं के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
बोलेरो में सवार घायल हुए लोगों को झुंझुनूं के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22