महिला शिक्षिकाओं की जिला संगोष्ठी 15 नवंबर को, तैयारियों को लेकर बैठक में बनी कार्ययोजना
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में संगठनात्मक विस्तार और महिला शिक्षिकाओं की भागीदारी पर भी हुई चर्चा
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी स्वामी के सीकर प्रवास पर शनिवार को जिला कार्यालय स्थित शहीद गोपाल फोगावट स्मृति प्रन्यास भवन में स्वागत एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। प्रदेश महिला संयोजक सुशीला कस्वा के नेतृत्व में हुई बैठक में लक्ष्मी स्वामी का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
बैठक में आगामी 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली जिला महिला संगोष्ठी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्ययोजना और महिला पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही जिले की अधिकाधिक महिला शिक्षिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, महिला शिक्षिकाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी शैक्षिक एवं सामाजिक भूमिका को प्रभावी बनाने और संगठन के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा जगत में महिला शिक्षिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय सहभागिता से संगठन को मजबूती मिल सकती है।
लक्ष्मी स्वामी ने महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला महिला संगोष्ठी को सार्थक और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष नीतू शर्मा, जिला महिला मंत्री विजयलता पालावत सहित जिले की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नीतू शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2494471

